भक्तिमय वातावरण में हुआ द्वादश दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और आरती के साथ शुरू हुआ रामलीला मंचन
उतरौला, बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर दुःखहरण नाथ रामलीला कमेटी उतरौला के तत्वावधान में द्वादश दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं आरती के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विधिवत रूप से श्रीरामलीला मंचन का प्रारंभ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण श्रीराम के जयघोष और भक्ति भावना से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम में रामलीला मंचन के प्रथम दिवस पर “नारद मोह तथा राजा दशरथ द्वारा पुत्रकामेष्टि यज्ञ के उपरांत भगवान राम सहित चारों भाइयों के जन्म” के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। शिवा मिश्रा झलक रामलीला पार्टी, नीबा शिवपुरी, पोस्ट करनपुर, जिला लखीमपुर खीरी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने पारंपरिक शैली में धार्मिक प्रसंगों का सजीव चित्रण कर उपस्थित श्रद्धालुओं की खूब सराहना प्राप्त की।
वैदिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक आचार्य पंडित फूलचंद पांडेय महाराज ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता व राधेश्याम वर्मा उपस्थित रहे। तीनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से हवन-पूजन में सहभागिता कर धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया।महोत्सव के प्रथम दिन बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ रामलीला का आनंद लिया।इस अवसर पर दुःखहरण नाथ रामलीला कमेटी उतरौला के अध्यक्ष संतोष कुमार (श्रवण) सोनी, महामंत्री संदीप गुप्ता, सहित कमेटी के समस्त संरक्षक, पदाधिकारीगण एवं अन्य आगंतुक अतिथि उपस्थित रहे।रामलीला महोत्सव के आयोजन से नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है। आगामी दिनों में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश प्राप्त होगा। इस मौके पर सुरेन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, अमित गुप्ता,, महेंद्र सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, रवि गुप्ता, श्याम जी कौशल सहित अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहें। राम लीला का आयोजन नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाएं रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शो से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।