Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एटीएम मशीन में चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता – ब्यूरो बलरामपुर

पचपेड़वा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह थाना पचपेड़वा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.03.2025 को पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 029/2024 धारा 331(4),305, 62 BNS की घटना में एटीएम मशीन का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त पंकज पुत्र धनीराम थारू निवासी ग्राम भुसहर पुरई थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को रेलवे स्टेशन पचपेड़वा के पास से मय आला नकब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.