सड़क दुर्घटना में सपा लोहिया वाहिनी अध्यक्ष मदन यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रिपोर्ट – आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम
अयोध्या। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष मदन यादव की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना देर रात घटी, जिसने पूरे क्षेत्र को शोकसंतप्त कर दिया है।मदन यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव माखन लाल यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय मदन यादव पार्टी के सच्चे और समर्पित नेता थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।उनके असामयिक निधन पर फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महासचिव बख्तियार खान, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी,सपा नेता छोटे लाल यादव,पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, फिरोज खान गब्बर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, रामसागर वर्मा, बलराम मौर्य, सरफराज नसरुल्लाह, जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, एजाज़ अहमद, जेपी यादव, सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।