Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एक अदद 315 बोर अवैध तमंचा,जिन्दा कारतूस,मिस कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

महराजगंज,बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व उप निरीक्षक आदित्य कुमार मय हमराह हेड़ कास्टेबल सोनू जायसवाल थाना महराजगंज तराई के द्वारा एक अदद 315 बोर अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त विश्वनाथ तिवारी पुत्र दिग्विजयनाथ तिवारी निवासी ग्राम पण्डितपुरवा बुडन्तापुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर को बनराहा तिराहा बहद ग्राम महदेईया से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त विश्वनाथ तिवारी पुत्र दिग्विजयनाथ तिवारी उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।एक अदद 315 बोर अवैध तमंचा , एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मिस कारतूस 315 बोर के साथ बनराहा तिराहा बहद ग्राम महदेईया पर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.