दहेज हत्या की घटना से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
बलरामपुर।दिनाँक 20.05.2025 को वादी मुकदमा श्यामका प्रसाद चौहान पुत्र स्व0 गंगाराम चौहान निवासी थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर एक तहरीर दी गई, जिसमें वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि स्वयं की पुत्री का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से दिनांक 17/05/2024 को पंकज चौहान पुत्र स्व0 वीर सिंह चौहान निवासी ग्राम गनेशपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर से हुआ था आरोपियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिये वादी मुकदमा पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 122/2025 धारा 80(2),85 बी.एन.एस व 3/4 डी0पी0एक्ट पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा उक्त घटना के संबंध में दिये गये आवश्यक निर्देश के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 20.05.2025 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 122/2025 धारा 80(2),85 बी.एन.एस व 3/4 डी0पी0एक्ट में वाछिंत अभियुक्तगण.पंकज चौहान पुत्र स्व0 बीर सिंह,पुष्पेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 बीर सिंह चौहान निवासी गण गनेशपुर कोड़री थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को ग्राम गनेश पुर कोड़री जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।