परिवार परामर्श केंद्र में 03 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई।परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता कराकर 03 पारिवारिक विवादों सूफिया खातुन बनाम रज्जब अली थाना गैड़ास बुजुर्ग,नीलम गुप्ता बनाम हरीश गुप्ता थाना कोतवाली उतरौला,पूजा सोनी बनाम दिपू सोनी थाना ललिया का हुआ सफल निस्तारण किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए यह सहमति व्यक्त की कि अब वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करेंगे। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें।पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, देवतादीन दूबे, वंदना मिश्रा, तनवीर जहां व महिला थाना प्रभारी पूनम यादव तथा महिला कांस्टेबल ज्योति, पूजा व ज्योति का विशेष योगदान रहा।परिवारिक सौहार्द व नारी सम्मान की दिशा में बलरामपुर पुलिस की सराहनीय पहल।