Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आगामी त्योहार सीजन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए व्यापक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को व्यापक एवं स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारी अवसरों पर आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) एवं क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहारी आयोजनों, जुलूसों एवं पूजा स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।नगर निकायों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को निर्देशित किया कि नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। इसके अंतर्गत प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक मार्गों, नालियों एवं कूड़ा संग्रहण स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कूड़ा उठान, फॉगिंग, चूना छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए गए।समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई पर जोर।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति, शिकायत या अव्यवस्था की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित करें। कंट्रोल रूम, पुलिस बल एवं नगर निकायों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।लापरवाही पर सख्त रुख।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों के अनुपालन में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.