Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 02 मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 07.10.2026 को वादी अमित कुमार पाण्डेय पुत्र भीषम चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम बालापुर मिर्जापुर थाना ललिया बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस काले रंग की, जिसका रजि0सं0- UP47AJ3090 है, को डाकखाना गेट के सामने बलरामपुर से चोरी कर ली गई है, व वादी सुधीर कुमार ओझा पुत्र विश्वमोहन ओझा निवासी ग्राम पीलीभीत पोस्ट ज्योनार थाना कोतवाली देहात बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स रजि0सं0- UP47X8214 को महेश मेडिकल स्टोर के सामने वीर विनय चौराहा से चोरी कर ली गई है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर क्रमश मु0अ0सं0 229/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति 2. मु0अ0सं0 230/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुयी उक्त चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 229/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 230/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त रूपेश यादव पुत्र रामू यादव निवासी ग्राम लखनीपुर अजब नगर फरेन्दा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम गेल्हापुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।रूपेश यादव पुत्र रामू यादव निवासी ग्राम लखनीपुर अजब नगर फरेन्दा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 05.10.26 को भी एक स्पलेण्डर मो0सा0 मेजर चौराहे से चौक जाने वाले रास्ते पर एक खंभे के पास से चोरी की गयी थी, जो कि उसके द्वारा नशा करने के लिए रुपये न होने के कारण किसी को बेच दी गयी, उक्त मोटरसाइकिल के संबंध वादी विशाल सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी मेजर चौराहा थाना कोतवाली नगर बलरामपुर की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 231/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.