Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दो शताब्दियों से जीवंत है अचलपुर चौधरी की रामलीला परंपरा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

वैदिक पूजन के साथ शुरू हुआ आयोजन, नारद मोह और रावण जन्म की लीलाओं का होगा मंचन

सादुल्लानगर,बलरामपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचलपुर चौधरी में करीब 200 वर्षों से चली आ रही आदर्श रामलीला परंपरा का शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री एवं सरायखास से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अतुल कुमार उपाध्याय उर्फ बब्लू भैया ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद पुरोहित ने रामचरितमानस का वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया।करीब दो शताब्दियों से आयोजित हो रही यह रामलीला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। रामलीला में नारद मोह और रावण जन्म जैसे पौराणिक प्रसंगों की लीलाओं को लेकर भी चर्चा रही।मुख्य अतिथि अतुल कुमार उपाध्याय ने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन समाज को मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और सद्भाव की सीख देता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने का अवसर मिलता है।इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष राम सागर शर्मा, ग्राम प्रधान संजय कुमार शर्मा, गौरी शंकर, रमाकांत पांडेय, राम मोहन, संतोष कुमार, चंद्रभान मिश्र, विनय श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मौनी शरण चौधरी, कन्हैया लाल यादव, पंकज शर्मा, विशाल तिवारी, राहुल, विनय पांडेय सहित रामलीला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.