Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गुलशन उम्मुर खैर एक दिन के लिए बनी प्राथमिक विद्यालय भुताहा की प्रधानाध्यापक

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर।आज दिनांक 14.10.2026 को प्राथमिक विद्यालय भुताहा शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर में ‘मिशन शक्ति कार्यक्रम” के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम जनम वर्मा द्वारा कक्षा 4 की छात्रा गुलशन उम्मुर खैर को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापक नियुक्ति किया गया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों को समझा। तत्पश्चात् रागिनी सोनकर को कक्षा 5 की कक्षाध्यापिका,शिवानी को कक्षा 4 की कक्षाध्यापिका, अंजनी को कक्षा 3, संध्या को कक्षा 2, साबरीन को कक्षा 1 तथा अनु को वालवाटिका की कक्षाध्यापिका बनाया गया। नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रशासनिक कार्यों के साथ सभी कक्षा के संचालन के साथ- साथ रसोइया माताओं को भोजन बनाने के लिए आदेशित किया गया। एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी गुलशन उम्मुर खैर के चेहरे पर इस नए अनुभव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।प्रधानाध्यापक राम जनम वर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्म विश्वास जगाना, उन्हें नेतृत्व क्षमता के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के उनका रुझान बढ़ाना है।इस अवसर पर दीपिका मिश्रा सहायक अध्यापक,सुमन आंगनवाड़ी , संगीता वर्मा आदि कर्मचारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.