Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया फ्लैग-मार्च

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा बलरामपुर नगर में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय व्यापारियो एवं आमजन से उनकी समस्याएं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे वार्तालाप कर सुझाव भी लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहार को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं जाने की अपील की गयी। त्यौहार में माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और त्यौहार में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत सादे वस्त्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेंगें एवं माँ दुर्गा प्रतिमा विर्सजन जुलूस आदि अवसरों पर ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी एवं अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर भी साइबर,सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल साथ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.