क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
उतरौला, बलरामपुर।आज दिनांक 20.10.2026 को क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विसर्जन के दौरान सतर्कता बरती जाए, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। साथ ही ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।