डीएम से अधिवक्ताओं की वार्ता सार्थक, धारा 34 पर आपत्ति दर्ज कराने का आश्वासन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
वकालतखाना की समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी टीम, 27 अक्टूबर को आमसभा में तय होगी आंदोलन की रणनीति
बलरामपुर।जिलाधिकारी और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रही। वार्ता में जिलाधिकारी ने धारा 34 के संबंध में जनपद की ओर से आपत्ति दर्ज कराते हुए बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। वहीं, वकालतखाना से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए टीम गठित करने की बात कही।वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी गिले-शिकवे दूर कर व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन में परस्पर सहयोग पर सहमति जताई। इसे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।आमसभा के निर्णय पर टिकी आंदोलन की दिशा वार्ता के बाद आंदोलन की आगामी रणनीति तय करने के लिए मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को दोपहर एक बजे संघ भवन, बलरामपुर में आमसभा बुलाई गई है। आंदोलन जारी रहेगा या आगे की रणनीति में बदलाव होगा, इस पर अंतिम निर्णय आमसभा में लिया जाएगा।जिला युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए आमसभा सर्वोपरि है। आगे की रणनीति आमसभा के निर्णय के अनुसार तय की जाएगी।