Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राम मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, घी और बतीसा के नमूने लिए

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई, मिलावट रोकने के लिए अभियान जारी

बलरामपुर। दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को चौक बाजार स्थित राम मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर घी और बतीसा के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय राकेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भान और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम मौर्य की टीम ने प्रतिष्ठान पर जांच की। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि राम मिष्ठान भंडार के एक खाद्य पदार्थ का नमूना पूर्व में जांच में फेल होने की बात सामने आई थी। ऐसे में प्रतिष्ठान पर दोबारा हुई सैंपलिंग को लेकर लोगों की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी मिठाइयां खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और शुद्धता पर ध्यान देने की अपील की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.