राष्ट्रीय एकता दिवस पर आबकारी विभाग ने विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प
बलरामपुर।लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद में आबकारी विभाग द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश देते हुए विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।इसी क्रम में डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, सिटी बलरामपुर में आबकारी विभाग के सर्किल-1, सिटी बलरामपुर के आबकारी निरीक्षक आर.डी. वर्मा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से बचाव तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान आबकारी निरीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, भविष्य एवं सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई।इसी क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल बालिका इंटर कॉलेज, श्रीदत्तगंज, उतरौला में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरमीडिएट की छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया।छात्राओं को बताया गया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी स्वयं जागरूक रहकर अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस अवसर पर छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रमों के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।आबकारी विभाग द्वारा आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के सेवन एवं दुरुपयोग से बचाना, उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण को बढ़ावा देना रहा।