Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने 103 पैकेट अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

03 अदद बंडल पोलिथीन,02 अदद मोबाइल फोन व 1180 रुपये नगद बरामद

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार के नेतृत्व मे आज दिनांक 11.11.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जाफर खान पुत्र फखरुद्दीन खान के पास से 103 पैकेट अवैध गांजा , 03 अदद बण्डल पालीथीन, 02 अदद मोबाइल फोन व 1180 रुपये नगद बरामद होने पर अभियुक्त को कांधभारी के पास रोड़ किनारे गुमटी से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 259/26 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.