Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़

बलरामपुर।आज दिनांक 13.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। परेड में अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण करते हुए उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति की जांच की गई। यूपी-112 कर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित करने तथा रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार,जीडी कार्यालय, कैंटीन, बार्बर शॉप, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर, निर्माणाधीन प्रशिक्षण संस्थान एवं पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया गया। पुलिस भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी बैरक, पुलिस लाइन आवासीय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला, लाइन डॉ जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.