Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया भव्य उद्घाटन

बलरामपुर।आज दिनांक 16.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ARTO बलरामपुर बृजेश यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह सहित यातायात पुलिस, वाहन चालक, व्यापारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 16.11.2026 से 30.11.2026 तक जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मनाया जाएगा। इस दौरान निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों व पेट्रोल पंपों पर यातायात नियमों की गोष्ठी कर, पम्पलेट वितरण कर जागरूकता की जाएगी।बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नशे में वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चित्रकला, निबंध, स्लोगन व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। भारी वाहन, बस, ट्रक व ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता व गोल्डन ऑवर के महत्व के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। जनपद के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही, सांकेतिक चिन्ह लगवाना।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि -_”सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष हजारों लोगों की जान जाती है, जिसमें अधिकांश दुर्घटनाएं थोड़ी सी लापरवाही व यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। हेलमेट व सीट बेल्ट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन रक्षक कवच हैं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।माता-पिता से अपील है कि नाबालिग बच्चों को वाहन कतई न दें”।उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन व्यवहार करें तथा पहले जागरूक करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ही नियमानुसार कार्यवाही करें।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा,यातायात नियमों को पालन करने हेतु शपथ दिलाई। सभी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.