अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस ईकाई एंव एंटी हयूमन ट्रैफिकिगं की मासिक सम्वन्य गोष्ठी सम्पन्न
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस कार्यालय बलरामपुर स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल) एएचटी,एसजेपीयू विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटी) एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई।गोष्ठी में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, महिलाओं एवं बालकों के उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह की रोकथाम तथा “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई।इस दौरान संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को प्रचलित नियमों, अधिनियमों, माननीय न्यायालय के निर्णयों एवं शासनादेशों से अवगत कराते हुए उनके प्रभावी अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यशाला में स्वास्थ्य, अभियोजन, विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा, एसएसबी, समाज कल्याण, महिला कल्याण, श्रम विभाग, जेजेबी, आरपीएफ, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, एनजीओ सहित जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवं मिशन शक्ति प्रभारी अधिकारी/कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया।थानों के समस्त बाल कल्याण अधिकारी कर्मचारी व मिशन शक्ति प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जाकर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।