जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पीस कमेटी की बैठक की गई
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0245.jpg?fit=1024%2C473&ssl=1)
रिपोर्ट =राम चरित्र वर्मा
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0245.jpg?resize=640%2C296&ssl=1)
बलरामपुर |आज दिनांक 03.07.2022 को आगामी त्योहार को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी बलरामपुर ड़ॉ महेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा थाना पचपेड़वा अन्तर्गत पीस कमेटी का आयोजन किया गया।मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियाॅं दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बलरामपुर राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव , क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे|
![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0243.jpg?resize=640%2C296&ssl=1)