एडीएम उतरौला ने धान खरीद केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
1 min readरिपोर्ट -नूर मोहम्मद
उतरौला(बलरामपुर) एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने उतरौला तहसील क्षेत्र के विभिन्न धान खरीद केंद्रों का आक्समिक निरीक्षण किया और धान खरीद के बारे में की गई विभागीय तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। धान विक्रय के लिए किसानों का कम पंजीकरण होने से धान खरीद नहीं हो पा रही है। एक नवंबर से शुरू किए गए धान खरीद के बारह दिन बीतने के बाद भी उतरौला तहसील क्षेत्र के किसी भी धान खरीद केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो सकी है। उतरौला तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग ने उतरौला व गैडास बुजुर्ग में धान क्रय केंद्र खोल रखा है। उसके बाद पीसीएफ ने खरदौरी व महदेइया बाजार में धान खरीद केंद्र खोल रखा है। एसडीएम उतरौला ने उतरौला में खोले गए धान खरीद केंद्र का आक्समिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र के प्रभारी निरंकार सिंह ने बताया कि इस केन्द्र पर धान खरीद के लिए किसानों को मिलने वाली सारी सुविधाएं मौजूद हैं। धान खरीद के लिए एक हजार बोरे व समुचित धनराशि उपलब्ध है। विगत दिनों आई भीषण बाढ से धान के पैदावार पर असर पड़ा है और अभी तक बाढ से बचें हुए धान की कटाई तेजी से शुरू नहीं हो सकी है। इस वर्ष धान विक्रय के लिए बहुत कम किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। धान क्रय केंद्र गैडास बुजुर्ग के प्रभारी नन्द कुमार ने बताया कि धान खरीद केन्द्रों पर किसानों के धान की खरीद सरकारी मूल्य पर खरीद किया जा रहा है। धान खरीद के लिए केन्द्र पर तीन सौ बोरे मौजूद हैं। एक हजार बोरे की मांग विभागीय अधिकारियों से की गई है। बाढ प्रभावित क्षेत्र होने से किसानों ने अभी तक धान की कटाई नहीं शुरू की गई है। इस केन्द्र पर धान विक्रय के लिए बहुत कम किसानों ने आन लाइन पंजीकरण कराया है।