परमिट की आड़ में ठेकेदार काट ले गए हरे भरे पेड़
1 min readरिपोर्ट – सतेंद्र पटेल
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। परमिट की आड़ में ठेकेदार काट ले गए हरे भरे आम व नीम के पेड़ जिम्मेदारों को पता है।
मामला लोनी कटरा थाना क्षेत्र के अखैया पुर गांव का है। जहां बाग में लगे 1 जामुन , दो नीम व 5 आम के पेड़ लगे थे जिसका परमिट 5 पेड़ो का हुआ था। उसी की आड़ 8 पेड़ काट ले गए ठेकेदार। वही पेड़ कटते वक्त रेंजर आरके तिवारी को सूचना दी गई थी। तो मौके पर हल्का फारेस्टर सतीश मिश्रा पहुचे जाँच पड़ताल कर वापस चले गए थे। वही रेंजर ने द्वारा बताया गया कि 5 पेड़ो का परमिट है 1 नीम व1 जामुन, 3 आम के पेड़ वही कटेंगे। अगर ज्यादा काटेंगे तो जुर्बाना किया जाएगा। उसके बाद भी ठेकेदार द्वारा 8 पेड़ो को काट दिया गया। आखिर परमिट 5 पेड़ो का 8 पेड़ कैसे कट गए। वन विभाग सवालो के घेरे में वही डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया की जानकारी मिली है। जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी।