Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बूथ स्तर से तैयारी करके लोकसभा श्रावस्ती पर लहराना है परचम –पलटू राम

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से जीत की रणनीति बनाने की गुरु मंत्र दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पालटूराम ने कहा कि 2024 चुनाव के लिए सभी लोग जुट जायें। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र जीत कर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को जनता एक बार फिर से देखना चाहती है। जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा पार्टी बूथ स्तर से तैयारी करके चुनाव में परचम लहराने का प्रयास करती है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत लोगों से जुड़कर सरकार की योजनाएं बताएं। कार्यक्रम संयोजक आद्या सिंह पिंकी ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत सभी लोग प्रतिदिन गांव में लोगों से मिले। उनकी समस्याओं को दूर कराये।मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी, सुनीता मिश्रा, साधना पांडेय, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरी, कृष्ण कुमार, नंदलाल तिवारी, चिंटू गुप्ता, मनोज कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.