Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

लालचंद व अभिषेक बनाये गए प्रदेश सचिव और देवेंद्र प्रताप जिलाध्यक्ष

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ गोण्डा

नव मनोनीत पदाधिकारियों को मिल रही बधाइयाँ।

गोण्डा। समाजवादी पार्टी ने लालचंद गौतम को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव और डॉक्टर अभिषेक गोस्वामी को युवजन सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। वहीं बूढ़ादेवर के ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह “दीपू” को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर जिले के समाजवादी नेताओं मे हर्ष का माहौल है। नव मनोनीत प्रदेश सचिव लालचंद गौतम ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल के प्रति आभार जताया है। डॉक्टर अभिषेक गोस्वामी को समाजवादी पार्टी द्वारा युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। जिस पर अभिषेक गोस्वामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि को धन्यवाद दिया। उन्होंने उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए दोबारा यह जिम्मेदारी दी है वह एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अभिषेक को पार्टी में यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं बूढ़ादेवर के ग्राम प्रधान देवेन्द्र प्रताप सिंह दीपू ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के प्रति आभार ज्ञापित किया है। नव मनोनीत पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष
अरशद हुसैन, सपा नेता सूरज
सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ
दुबे,नंदिता शुक्ला, रमेश गौतम,
सरफराज हुसैन व अन्य तमाम लोगों बधाई दी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.