Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

फायरिंग कर हत्या करने के 04 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल दो जिन्दा कारतूस सहित दो मैग्जीन बरामद

1 min read

रिपोर्ट -राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया/गोण्डा।थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम महुलीखोरी में दो पक्षों के मध्य रास्ते में टीनशेड लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ,और मार-पीट व फायरिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक घायल महिला उम्र लगभग 60 वर्ष की रास्ते में मृत्यु हो गयी उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट बनाम गब्बर उर्फ राजू यादव आदि 09 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा 05 टीमों का गठन कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष छपिया को निर्देशित किया गया। पुलिस टीमों द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासोपरांत नामजद आरोपी।गब्बर उर्फ राजू यादव पुत्र रामफेर निवासी (पाण्डेयपुरवा) महुलीखोरी थाना छपिया,राजकुमार यादव उर्फ किन्नी पुत्र आशाराम यादव,अर्जुन यादव पुत्र श्रीराम व मायाराम पुत्र रामफेर यादव निवासी (पाण्डेयपुरवा) महुलीखोरी थाना छपिया जनपद–गोण्डा को गिरफ्तार कर आरोपी गब्बर उर्फ राजू यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल(लाइसेन्सी) .32 बोर दो जिन्दा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।जिसमे गिरफ्तार करता टीम थाना अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ,उप निरीक्षक सुरेश यादव, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल संजय सिंह, महिला कांस्टेबल ममता राज, रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.