Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 03 सॉल्वर व 02 अभ्यर्थी सहित कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में दिनांक 17/18.02.2024 को आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने के संबंध में तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में जनपदीय पुलिस द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है,जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा हेतु भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 17.02.2024 को आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र कोड संख्या-22001 सुन्दरदास रामलाल बालिका विद्यालय निकट विकास भवन बलरामपुर में परीक्षार्थी हेमन्त कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी दियाधार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया उ०प्र० रोल-नं0 3202992 के स्थान पर सुरेन्द्र सिंह पुत्र अशोक शाह निवासी तुलसीयाही, लौकही, जनपद मधुबनी राज्य बिहार एवं परीक्षा केन्द्र कोड संख्या-22003 शक्ति मेमोरियल संस्थान दुल्हापुर गोण्डा रोड बलरामपुर में परीक्षर्थी अनिल कुमार पुत्र राम सुभाव निवासी पिपरा भूल्ली, बरहज देवरिया उ०प्र० रोल-नं0 3204236 के स्थान पर राम लखन पुत्र गुनेश्वर शाह निवासी थरवाही लौकाही जनपद मधुबनी बिहार, परीक्षा केन्द्र कोड संख्या-22012 पायनियर पब्लिक स्कूल बलरामपुर में परीक्षार्थी अरविन्द पुत्र उमानाथ भारती नि० करजहाँ थाना बरहज जनपद देवरिया उ०प्र० रोल-नं0 3209716 के स्थान पर सिकन्दर पुत्र राम अशीष ठाकुर निवासी थरवही थाना लौकही जनपद मधुबनी बिहार द्वारा परीक्षा दिया जाना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों से रूपया लेकर उनकी जगह परीक्षा देने का कार्य करने वालो का एक गिरोह होने का तथ्य प्रकाश में आया हैं। सुरेन्द्र सिंह द्वारा उक्त गिरोह का सरगना राम लखन पुत्र गुनेश्वर शाह निवासी थरवाही लौकाही जनपद मधुबनी बिहार को होना तथा उसके सहयोग में सिकन्दर पुत्र रामअशीष ठाकुर नि० थरवही थाना लौकाही जनपद मधुबनी बिहार, अरविन्द पुत्र उमानाथ भारती निवासी करजहाँ बरहज जनपद देवरिया तथा कुछ अन्य सदस्य को सम्मिलित होना बताया गया हैं। जिसके आधार पर थाना को०देहात जनपद बलरामपुर पर मु०अ०सं० 93/2024 धारा 419,467,468,471,120बी भादवि व धारा 04/10 परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभी तक तमामी विवेचना से 02 परीक्षार्थी 03 साल्वर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.