सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20230702-WA0002-1.jpg?fit=1024%2C1024&ssl=1)
रिपोर्ट -प्रमोद कुमार चौहान
ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की जताई आशंका
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम बलमत्थर के टीका मिश्र पुरवा मोड़ के निकट बुधवार की बीती रात्रि में कर्नलगंज- बेलसर- नवाबगंज मार्ग पर सड़क केकिनारे संदिग्ध अवस्था में पैंतीस वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि डायल 112 पुलिस की सूचना पर उक्त अज्ञात युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं शव की शिनाख्त ना होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर थाने की पुलिस को लगाया गया है। एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि घटना स्थल से युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। प्रभारी निरीक्षक परसपुर प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क के किनारे मिले घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अज्ञात शव की शिनाख्त कराई जा रही है।