दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readरिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला प्रमोद कुमार सिंह यादव के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अनिल कुमार दीक्षित के नेतृत्व मे आज दिनांक 21.03.2024 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मय हमराहियान उप निरीक्षक रणविजय सिंह व हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव व कांस्टेबल संदीप निषाद की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 45/24 धारा 363/366/376/366क भा0द0वि0 व धारा 3/4 धारा पाक्सो एक्ट व धारा 16/17 पाक्सो एक्ट थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 हसन पुत्र आस मोहम्मद उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम देवरिया विशम्भरपुर थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को गालिबपुर चौराहे से पहले ग्राम बाघाजोत जाने वाली रोड के मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 हसन उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।