Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

उतरौला(बलरामपुर) रंगों का त्योहार होली सोमवार 25 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होली गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए।होली पर शहर से लेकर गांव तक उल्लास और जश्न का माहौल रहा। लोगों ने सभी गिले शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। और होली की बधाई दी। होली पर युवाओं और बच्चों ने खूब मस्ती की। सभी ने उत्साह के साथ होली मनाई। चौक-चौराहों में होली गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य भी किया। होली का जुलूस दुखहरण नाथ मंदिर से निकाला गया। होली का जुलूस दुखहरण नाथ मंदिर से निकलकर गोंडा मोड़, पिपलेश्वर मंदिर, ज्वाला महारानी मंदिर, जामा मस्जिद से होता हुआ, डाक खाना के सामने समाप्त हुआ। जुलूस में लोग डीजे की धुनों पर थिरकते हुए। एक दूसरे पर रंग, अबीर गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। होली के जुलूस की समाप्ति के बाद। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी।लोगों ने ठंडाई का खूब आनंद लिया।लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने और प्यास बुझाने के लिए कई स्थानों पर ठंडई का विशेष प्रबंध किया गया था। ठंडई वितरण स्थान पर ठंडई पीने वालों की भारी भीड़ देखी गई।होली का जुलूस दुखहरण नाथ मंदिर पोखरा से निकाला गया। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ डाकघर उतरौला के पास समाप्त हुआ। जुलूस में लोग डीजे की धुन पर थिरकते, अबीर, गुलाल, व रंग लगाते हुए चल रहे थे।दोपहर बाद लोगों का एक दूसरे घरों पर आकर। गले मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा। घरों में होली का मुख्य पकवान गुझिया के साथ तरह-तरह के व्यंजन पकाए गए। इन्हीं व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया।बलरामपुर से।होली के जूलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने लिए। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। जुलूस में विधायक राम प्रताप वर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्रगुप्त, देवानंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, आशीष कसौधन, राम प्रकाश गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, आलोक गुप्ता, संजू कसौधन, संतोष कसौधन, राकेश खुराना, दीपक चौधरी, रोहित राज, प्रह्लाद सोनी, शरण जीत सैनी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.