Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

संवाददाता -के के यादव

टिकैतनगर। थाना टिकैतनगर अन्तर्गत ग्राम कोठरीगौरिया स्थित पीपा पुल के किनारे थाना अंतर्गत ग्राम सरायनेतामऊ निवासी तीन लड़के गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घाघरा (सरयू) नदी में नहाने आए थे। इस दौरान तीन में से दो युवकों की नदी में डूब कर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लड़के शिवा पुत्र श्यामजी शर्मा व मनु पुत्र रामरुप शर्मा नदी के किनारे (धारा में) नहा रहे थे। इस दौरान उनका तीसरा साथी शिवम पुत्र अरुण शर्मा दोनों अन्य साथियों की नदी में कूदने व नहाने की विडिओ बना रहा था। काफी देर तक ऐसा ही चलता रहा। लेकिन धीरे धीरे दोनों दोस्त गहरे पानी मे उतर गए और एकाएक डूबने व चिल्लाने लगे। अपने साथी शिवा और मनु को नदी में डूबते हुए देखकर शिवम ने उन्हें बचाने के लिए नदी में चलांग लगा दी और वह भी नदी में डूबने लगा पास ही एक मल्लाह वही पास में ही मौजूद था। उसने जैसे ही यह तीनों युवकों को डूबते हुए देखा उसने दौड़कर नदी के किनारे डूब रहे शिवम को अपनके चप्पू के सहारे नदी से बाहर खींच लिया। लेकिन तब तक दो अन्य युवक शिवा और मनु नदी में डूब चुके थे। अपने साथी को डूबा हुआ देख शिवम वहीं पर जोर जोर से चिल्लाने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी कड़ी मशक्कत के बाद शिवा पुत्र श्यामजी शर्मा का शव नदी से बाहर निकाला। वही उसके अन्य साथी मनु शर्मा पुत्र राम रूप शर्मा केशव की खोजबीन देर शाम तक जारी रही। लेकिन धीरे-धीरे अंधेरा बढ़ने पर खोजबीन रोक दी गई। सीओ जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। कल सुबह फिर से वृहत स्तर पर सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.