Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

होनहार छात्रा ने हांसिल की कामयाबी,मिल रही बधाई

1 min read

संवाददाता – रामपाल वर्मा

रेहरा बाजार,बलरामपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र उतरौला के ग्राम सभा किशुनपुर ग्रांट निवासी राम चरित्र वर्मा सम्पादक केसरी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र व अध्यक्ष प्रेस क्लब बलरामपुर इकाई उतरौला की पुत्री सुमन वर्मा कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत सफलता हासिल की है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में स्थित हनोमान प्रसाद वर्मा इण्टर कॉलेज की छात्रा है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत 89% प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। शनिवार दोपहर बाद यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सुमन वर्मा का हौसला अफजाई करने के लिए पास पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे और सभी ने सुमन वर्मा को आशीर्वाद देकर उसका मनोबल बढ़ाया। वहीं हमोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज बाजार की होनहार छात्र /छात्राओं ने कड़ी मेहनत करके बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है। अपने घर से दूर काफी मेहनत करके स्कूल जाकर और अच्छी शिक्षा हासिल करने के जनून को सुमन वर्मा ने अपने सफलता का रहस्य बताया है। सुमन वर्मा ने सभी को यह दिखा दिया कि अगर मेहनत की जाय तो वह बेकार नहीं जाती। आपको बता दें कि सुमन वर्मा के बाबा किसान और पिता जी एक पत्रकार (अध्यापक) और माता गृहणी हैं। अपने पिता के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर सुमन वर्मा ने अपने मन में ठान लिया था कि एक दिन मैं अपनी मेहनत से अपने परिवार का नाम रोशन करूंगी। सुमन वर्मा ने यह भी बताया कि जो हमे पढ़ाया गया है वह सत्य है। “खम ठोक ठेलता है जब नर,पर्वत के जाते पांव उखड़। मानव जब जोर लगाता है,पत्थर पानी बन जाता है।” अगर ऐसी शिक्षा हमारे गुरुजनों ने हमे दी है तो हम इस बताए हुए रास्ते पर क्यों न चलें क्यों हमे इधर उधर भटकना पड़े। उसी रास्ते पर चलकर आज हमे यह मुकाम मिला और आज मैं सफल हो गई हूं। सुमन वर्मा एक साधारण परिवार से होने के नाते सभी का दुख दर्द समझकर वह आगे बढ़कर डाक्टर बनकर सभी का सेवा करना चाहती है। उनका कहना है यूपीएससी परीक्षा पास कर गरीबों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। यह एक ऐसा पद है कि इसमें ऊंच नीच का बिना भेदभाव किये सभी की सेवा एक समान की जाती है।उनकी इस सफलता पर डॉ रजत वर्मा प्रबंधक हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज व प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा,,प्रभारी चंद्रभान वर्मा, प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा, रामदेव वर्मा, राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला,अवनीश कुमार सिंह, महेश्वरी प्रसाद तिवारी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला, शिवा चंद्र वर्मा ,दीपिका मिश्रा, अंकिता शर्मा , ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा,खुशबू वर्मा, आरती, सोनिया वर्मा,हरी राम वर्मा , अनीता देवी व अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सुमन वर्मा की सफलता पर विद्यालय स्टॉफ ने फूल माला पहनाकर उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.