Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल

1 min read

रिपोर्ट – राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया गोण्डा/गौरा विधानसभा के मसकनवा कस्बा फार्म हाउस पर बूध अध्यक्ष सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्र और भारतीय जनता पार्टी गोंडा के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह राजा के नेतृत्व में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिन्द्रा प्रसाद शुक्ल,सहकारी गन्ना विकास के निवर्तमान चेयरमैन सुरेश शुक्ल,जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, राघवेन्द्र शुक्ल, राजीव रंजन द्विवेदी, अखिलेश पांडेय बबलू तिवारी अंकित तिवारी प्रधान रमेश मिश्रा, प्रधान दिनेश विश्वकर्मा , प्रधान हनुमान प्रसाद पाण्डेय, विनोद सिंह विनोद पाण्डेय, गुडडू पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.