किसान के दरवाजे पर बंधी भैंस खोल ले गए चोर,पीड़ित ने दी तहरीर
1 min readरिपोर्ट -ब्यूरो चीफ गोण्डा
परसपुर,गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में किसान के दरवाजे पर बंधी भैंस रात को चोर खोल ले गये। किसान को पता चलते ही हड़कम्प मच गया।आसपास काफी तलाश करने के बाद भी पता ना चलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
परसपुर थाना क्षेत्र के मधईपुर खाण्डेराय बरवन पुरवा निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया है कि बुधवार की रात अज्ञात चोरों उनकी भैंस तथा पड़िया खोल ले गये। सुबह खूंटे पर भैंस नही थी। जिसको लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।