होनहार छात्र हिमेश पटेल ने हांसिल की कामयाबी,मिल रही बधाई
1 min read![](https://i0.wp.com/rashtriyesamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0052.jpg?fit=720%2C1600&ssl=1)
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
उतरौला,बलरामपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र उतरौला के ग्राम सभा बदलपुर चौखड़िया निवासी मुकेश कुमार वर्मा का पुत्र हिमेश पटेल कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत सफलता हासिल की है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर में स्थित सेंट जेवियर्स इण्टर कॉलेज का छात्र है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत 97% अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर हिमेश पटेल का हौसला अफजाई करने के लिए पास पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे और सभी ने हितेश पटेल को आशीर्वाद देकर उसका मनोबल बढ़ाया। वहीं सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज बलरामपुर की होनहार छात्र /छात्राओं ने कड़ी मेहनत करके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है। अपने घर से दूर बलरामपुर में रहकर काफी मेहनत करके अच्छी शिक्षा हासिल करने के जनून को हिमेश पटेल ने अपने सफलता का रहस्य बताया है। हिमेश पटेल ने सभी को यह दिखा दिया कि अगर मेहनत की जाय तो वह बेकार नहीं जाती। आपको बता दें कि हिमेश पटेल के बाबा किसान और प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक और माता गृहणी हैं। अपने पिता के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर हिमेश पटेल ने अपने मन में ठान लिया था कि एक दिन मैं अपनी मेहनत से अपने परिवार का नाम रोशन करुंगा। हिमेश पटेल ने यह भी बताया कि जो हमे पढ़ाया गया है वह सत्य है। “खम ठोक ठेलता है जब नर,पर्वत के जाते पांव उखड़। मानव जब जोर लगाता है,पत्थर पानी बन जाता है।” अगर ऐसी शिक्षा हमारे गुरुजनों ने हमे दी है तो हम इस बताए हुए रास्ते पर क्यों न चलें क्यों हमे इधर उधर भटकना पड़े? उसी रास्ते पर चलकर आज हमे यह मुकाम मिला और आज मैं सफल हो गया हूं। हिमेश पटेल एक साधारण परिवार से होने के नाते सभी का दुख दर्द समझकर वह आगे बढ़कर सभी का सेवा करना चाहता है। उनका कहना है यूपीएससी परीक्षा पास कर गरीबों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। यह एक ऐसा पद है कि इसमें ऊंच नीच का बिना भेदभाव किये सभी की सेवा एक समान की जाती है।उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। हिमेश पटेल की सफलता पर विद्यालय स्टॉफ ने फूल माला पहनाकर उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।