Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

इंडिया गठबंधन,कार्यकर्ता बैठक चौपाल में उमड़ पड़ा लोगों का जन सैलाब

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ बाराबंकी

भीड़ इतनी बढ़ गई की जगह कम पड़ गई

मुद्दो पर लड़ रही इंडिया गठबंधन – चंदन सिंह प्रधान

सूरतगंज, बाराबंकी। इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता बैठक चौपाल रानी गंज में दसों हजार लोगों का काफिला पहुंच गया। जिससे कार्यक्रम स्थल पर जगह कम पड़ गई वहीं कार्यक्रम के संचालक रहटा प्रधान चंदन सिंह ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इसी तरह की एकता दिखाते हुए मौसम चाहे जैसा हो अपने-अपने बूथ पर लाइन में खड़े होकर 20 तारीख को अपना बहुमूल्य वोट इंडिया गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया को देखकर विजई बनाएं तभी या मेहनत जो आप लोग कर रहे हैं वह सफल होगी।
कार्यक्रम में सदर विधायक सुरेश यादव द्वारा कहा गया यह चुनाव पार्टी नहीं आप लोग स्वयं लड़ रहे हैं अपने हक के लिए।
कार्यक्रम में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक देख पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं की जमकर प्रशंसा की और महिलाओं से निवेदन करते हुए कहा कि अबकी बार नारी शक्ति दिखलाने का मौका अपने हाथ से जाने ना दे अपने ही हाथ से पंजा वाले निशान पर वोट करें तनुज पुनिया को जिताएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेमराय प्रधान अनूप सिंह, अनिल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानू सिंह, प्रभात सिंह, आशीष वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंटू यादव, पूर्व विधायक सरवर अली, राजेश बाबा हेतमापुर धाम, अनिल सिंह, आशुतोष सिंह, मोहम्मद उबेद, कमलेश सिंह जैसे तमाम संभ्रांत लोगों का भरपूर सहयोग रहा।
कार्यक्रम में प्रत्याशी तनुज पुनिया के पिता व पूर्व सांसद डॉक्टर पन्नालाल पूनिया ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों के इस प्यार और विश्वास पर मैं वादा लेता हूं कि तनुज पुनिया हर मोड़ पर आप लोगों के साथ हमेशा रहेंगे झूठे वादे नहीं विकास करेंगे आप लोगों के सपनों को साकार करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.