Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार,उनके कब्जे से तास के 52 पत्ते व 1020 रुपया बरामद

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

ललिया,बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.10.2024 को उप निरीक्षक अशोक राय मय हमराह उप निरीक्षक अविनाश सिंह, हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप यादव, कांस्टेबल मिथलेश मौर्या के साथ देखभाल क्षेत्र, पेंडिग विवेचना में थाना क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर नई बस्ती ललिया में आम के बाग में हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तो सलमान पुत्र बाबू निवासी ग्राम मकुनहवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर, ननकने चौधरी उर्फ प्रेमसागर पुत्र कामता प्रसाद निवासी ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर, लालजी विश्वकर्मा पुत्र तीरथ निवासी ग्राम ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, व 760/- रूपया माल फड, व 260/-रूपया जामा तलाशी रूपया बरामद किया गया । थाना स्थानीय पर अभियुक्तो के विरूद्ध मु0अ0सं0-223/2024 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.