त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ
1 min read
सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण, बड़ा परेड ग्राउंड में भव्य महोत्सव का हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौसेवा अयोग ने प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जनहित में 8 वर्ष, विकास में नई राहें
मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौसेवा अयोग ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र , बीज किट
बलरामपुर।केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में बड़ा परेड ग्राउंड में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” नीति को समर्पित था, जिसका थीम “उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन” रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उ० प्र० गौसेवा अयोग जसवंत सिंह ‘ अतुल सिंह’ द्वारा फीता काटकर किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उ० प्र० गौसेवा अयोग जसवंत सिंह ‘ अतुल सिंह’ , विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार , जिलाध्यक्ष रवि मिश्र , चेयरमैन नगर पालिका धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया।इस दौरान जनपद के विकास में महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनों के गैलरी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया गया।विकास महोत्सव में सभी स्टालों को रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैश डिस्प्ले से सजाया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा “8 साल बेमिसाल” थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया।महोत्सव के दौरान महाकुंभ 2025, विकास के 08 वर्ष पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उ० प्र० गौसेवा अयोग जसवंत सिंह ‘ अतुल सिंह’ , विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार , जिलाध्यक्ष रवि मिश्र , चेयरमैन नगर पालिका बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर 08 वर्ष की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान कृषि विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र ,बीज किट , कृषि यंत्र वितरित किया गया।मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उ०प्र० गौसेवा अयोग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। इन्वेस्टर समिट 2018 के माध्यम से प्रदेश में 4.68 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में दुनिया भर के निवेशकों ने भाग लिया, जिससे प्रदेश में 33.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे प्रदेश में 93 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।MSME और ODOP योजना के तहत लघु उद्योगों को पुनर्जीवित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया। 6 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। होली और दिवाली पर सरकार ने दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई, जिसमें सरकार ने प्रति विवाह 1 लाख रुपये का अनुदान दिया।आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे बन चुके हैं, जो देश में सबसे अधिक है। देश के 55% एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। वर्तमान में 11 एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे प्रदेश में यातायात सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। किसानों को MSP पर फसल की खरीद और डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। 1.33 लाख विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। । प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स हब विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में आयोजित दिव्य डिजिटल महाकुंभ ने दुनिया को चकित कर दिया।महाकुंभ में स्वच्छता, सेवा और समर्पण का अद्वितीय संगम देखने को मिला।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय, सामुदायिक शौचालय और सचिवालय जैसी सुविधाएं विकसित की गईं, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि माननीय उपाध्यक्ष गौसेवा अयोग ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला।इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम द्वारा 08 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों एवं लोककल्याणकारी योजनाओं के विषय में जनमानस को संबोधित किया गया।सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन लविभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिलेभर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त,एडीएम वित्त एवं राजस्व,जनप्रतिनिधिगण ,समस्त विभागों के अधिकारी , कर्मचारी गण उपस्थित रहे।