Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक नेबूलाल की क्षेत्राधिकारी लाइंस/नगर द्वारा उपहार प्रदान कर की गई विदाई

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद बलरामपुर से सेवानिवृत्त सेवानिवृत्त उप निरीक्षक नेबूलाल अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर “पुलिस लाइन सभागार कक्ष” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए सेवानिवृत्त उप निरीक्षक नेबूलाल को क्षेत्राधिकारी लाइंस/नगर श्रीमती ज्योति श्री द्वारा उपहार प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.