Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: बलरामपुर से आईएसआई नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी, श्रीगंगानगर से हथियार लाने की थी साजिश

रिपोर्ट -जितेंद्र पटेल

लखनऊ/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र से 29 वर्षीय शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया है। एटीएस का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था और भारत में आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की साजिश का हिस्सा बन चुका था। एजेंसी के अनुसार, वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़कर स्लीपर सेल तैयार करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.