Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे पर मु0अ0स0 51/2026 धारा 64(2)(एम)/351(3) बीएनएस में दिनांक 20.07.2026 को अभियुक्त विजय शर्मा उर्फ रामसवांरे शर्मा पुत्र रामसागर शर्मा निवासी ग्राम बढईडीह भरतपुर ग्रण्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को कुसमौरा घाट के पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। दिनांक 19.02.2026 को थाना रेहरा बाजार क्षेत्र अन्तर्गत निवासिनी द्वारा थाना रेहरा बाजार पर प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी विजय शर्मा उर्फ रामसवांरे शर्मा पुत्र रामसागर शर्मा निवासी ग्राम बढईडीह भरतपुर ग्रण्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा चुपके से प्रार्थिनी का नहाते हुये 04 माह पूर्व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर प्रार्थिनी से कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा 3,00,000 रूपये कई किस्तो मे ले लेना व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0स0 51/2026 धारा 64(2)/77/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.