पुलिस टीम ने शातिर चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 शातिर चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
चोरी से संबंधित 35,000/- रुपए नगद व भारी मात्रा में सफेद, पीली धातु के जेवरात बरामद
बलरामपुर।दिनांक 13.05.2026 को वादी धर्मराज तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी ग्राम केवलपुर मश0 चूल्हाभारी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 12/13.05.26 की रात्रि में घर में घुसकर 70 हजार रुपये, चांदी का करधन, 2 पीस वास केस चांदी, पाजेब, मंगलसूत्र, 3 पीस नाक का कील सोने का तथा सोने की झुमकी, पाजेब, बिछिया, नथिया, तीन जोड़ी पायल, लाकेट 2 पीस, मंगलसूत्र, 2 पीस झाला, सोने की चेन, 3 अँगूठी सोने की, 6 चांदी का सिक्का व 30 जोड़ी बिछुआ चोरी कर लिए है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया ।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्तगण राजू उर्फ मिठ्ठू उर्फ ननके पुत्र लूले निवासी काशीराम आवास सुहागिनपुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर,पप्पू शिल्पकार पुत्र मुन्नालाल निवासी दरोगा बिलोहा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर व रमन उर्फ राजू सोनी पुत्र स्व0 मदन मोहन निवासी मो0 पुरैनिया तालाब कालीथान थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को अली बाग वहदग्राम पेरा के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 35000 रुपये, 03 जोड़ी पायल, 23 जोड़ी बिछुए सफेद धातु के, 01 मंगलसूत्र, 01 अंगूठी, 01 चेन, 01 मांगटीका, 02 जोड़ी झुमकी पीली धातु के बरामद किया गया, बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 12/13.05.2026 की रात्रि ग्राम केवलपुर में बारात आने के कारण गांव में भीड़-भाड़ एवं व्यस्तता का लाभ उठाकर हम दोनों (राजू और पप्पू शिल्पकार) ने अपने अन्य साथियों उमेश शिल्पकार, सन्नी पथरकट तथा लड़ाई लाल उर्फ बहरे के साथ मिलकर एक मकान में दीवार के सहारे छत के रास्ते प्रवेश किया तथा बक्से एवं अटैची का ताला तोड़कर नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गांव के बाहर नकदी आपस में बांट ली तथा अधिकांश राशि खर्च कर दी। चोरी के जेवरात अभियुक्त रमन उर्फ राजू सोनी को बेचने/गलाने के लिए दिए गए थे। शेष जेवरात एवं बकाया धनराशि के लेन-देन हेतु सभी अभियुक्त अली बाग में मिले थे, जहां पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।