Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सीएमओ ने सीएचसी उतरौला में एचपीवी टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर, 1 अगस्त। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में आयोजित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय तक एएनएम प्रियंका एवं रेखा द्वारा कुल 36 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ चंद्र प्रकाश को निर्देशित किया कि सभी पात्र किशोरियों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए।डॉ. रस्तोगी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि टीकाकरण सत्रों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.