अवैध खनन के तहत रात्रिकालीन प्रवर्तन अभियान में 06 वाहनों पर कार्रवाई
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
05 वाहनों पर ₹1.64 लाख से अधिक का अर्थदंड अधिरोपित, एक वाहन थाना कोतवाली नगर में सीज
बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से खनन विभाग द्वारा रात्रिकालीन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 06 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल 05 वाहनों पर ₹1,64,240 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर थाना कोतवाली नगर में खड़ा कराया गया।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं खनन संबंधी नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रात्रिकालीन अभियान के माध्यम से खनिजों के परिवहन में संलग्न वाहनों की जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जारी रहेगा अभियान।खनन निरीक्षक मोहम्मद हलीम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा। खनन एवं परिवहन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि खनिजों का परिवहन निर्धारित नियमों एवं वैध अभिलेखों के आधार पर ही किया जाना चाहिए। बिना वैध अभिलेखों के खनिज परिवहन अथवा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही रात्रिकालीन निगरानी एवं आकस्मिक जांच के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि जनपद में खनन एवं खनिज परिवहन की समस्त गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।