Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बकरी के गेहूं खाने को लेकर विवाद, 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीटकर हत्या तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (बलरामपुर) बकरी के गेहूं खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मृतक की पहचान अलमदार हुसैन (60), पुत्र सर्वर हुसैन, निवासी मोहल्ला गांधी नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी अरुण पटेल के घर की छत पर सूख रहे गेहूं को अलमदार की बकरी खा गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।आरोप है कि विवाद से नाराज अरुण पटेल ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, करीब 10 से 15 लोग अलमदार के घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। हमले में अलमदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी नाजमा बानो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अरुण पटेल, अजय पुत्र जगदंबा प्रसाद, लाले और कल्लू पुत्र अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.