विजय कुमार ओझा ने संभाला खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बीआरसी गैंडास बुजुर्ग में हुआ स्वागत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों का समग्र विकास प्राथमिकता
गैंडास बुजुर्ग, बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गैंडास बुजुर्ग में विजय कुमार ओझा ने खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार विधिवत ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने पर विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर विजय कुमार ओझा ने कहा कि बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, बच्चों का समग्र विकास तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।उन्होंने विभागीय कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग की अपेक्षा की।प्रभार ग्रहण के अवसर पर हरि शंकर शुक्ला, शिव कुमार, राजेश वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, गोविंद वर्मा, अखिलेश यादव, अशोक चौहान, राजेश दुबे एवं मोहम्मद हारून सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।एआरपी मनीष पांडेय, रामगोपाल शुक्ला, मनोज दुबे, वाचस्पति पांडेय एवं उत्कर्ष मोहन श्रीवास्तव ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।वहीं बीआरसी स्टाफ से विशाल भारती, सुभाष चंद्र राव एवं निरंकार मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने खंड शिक्षा अधिकारी को विभागीय कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।