डोली मिश्रा ने संभाली रेहरा बाजार की शिक्षा व्यवस्था की कमान, शिक्षकों ने किया स्वागत
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार,बलरामपुर।विकासखंड रेहरा बाजार में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी डोली मिश्रा का शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उनके कार्यभार संभालने पर शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षकों की सक्रिय भूमिका शिक्षा के स्तर को सुधारने में अहम है। इसके साथ ही विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी जरूरी है।लोगों ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता मिलेगी। बेहतर समन्वय और सकारात्मक पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।इस मौके पर कैलाश पाण्डेय, कमाल अहमद, तुलसी राम, नीरज पाण्डेय, अमित विद्याभूषण निषाद, महेश वर्मा, पंकज चौबे, राजेंद्र वर्मा, सतीश सिंह, अमित सिंह, आलोक, संजय, प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।