Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 20.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं – प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, वाचक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ,आईजीआरएस शाखा, पासपोर्ट शाखा, जनसूचना/RTI शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं सोशल मीडिया सेल का भ्रमण किया गया।अभिलेखों का अवलोकन कर उनके अद्यतन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों,लिपिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन करने एवं आगंतुकों के साथ शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। डिफॉल्टर होने से बचने हेतु प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए।कार्यालय के समस्त अभिलेखों को व्यवस्थित, अद्यावधिक एवं सुरक्षित रखने तथा फाइलों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।कार्यालय परिसर एवं शाखाओं में साफ-सफाई रखने एवं आगंतुकों के बैठने हेतु उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.