प्रथम प्रयास में मेडिकल एफएमजीई की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढाया क्षेत्र का मान
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला बलरामपुर।उतरौला तहसील अंतर्गत ईटईरामपुर के वैश्य डीह निवासी मसव्वर मलिक पुत्र असगर अली ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) प्रथम प्रयास में 184 अंक लाकर उत्तीर्ण की। जिससे गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछड़े क्षेत्र केलिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मसव्वर मलिक पिछले 4 वर्षों से रसिया में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। कोर्स पूरा होने के बाद वह अपने गांव लौट आए। गांव से ही ऑनलाइन एफएमजी की तैयारी करके । प्रथम प्रयास में ही इन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया। मसव्वर के अनुसार यह बड़ी उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है इसमें सबसे बड़ा सहयोग मेरे बड़े भाई मलिक अनवार अहमद का है। सभी बड़े लोगों के आशीर्वाद से आज यह मुकाम हमें मिला है आशा है कि हम क्षेत्र व गांव का चिकित्सा संबंधी सहयोग देकर एक सामाजिक कार्य कर सकेंगे।