वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सीबी उपाध्याय के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला (बलरामपुर)। तरुण मित्र अखबार के बलरामपुर जिला ब्यूरो चीफ एवं उतरौला नगर के मोहल्ला सुभाष नगर, महिला थाने के निकट निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सीबी उपाध्याय (71) का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत सहित आम जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई।जिसने भी उनके निधन का समाचार सुना, वह स्तब्ध रह गया।डॉ. सीबी उपाध्याय के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक छा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए मोहल्ला सुभाष नगर स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते नजर आए।
डॉ. सीबी उपाध्याय अपने मृदुभाषी स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, कर्मठ और सरल स्वभाव के पत्रकार को खो दिया है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत में हुई क्षति की भरपाई करना कठिन है।उनके निधन पर उतरौला स्थित प्रेस कार्यालय, आसाम रोड चौराहे के निकट पत्रकारों द्वारा शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।शोकसभा में पत्रकार नूर मोहम्मद, राकेश श्रीवास्तव उर्फ राजन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, बजरंगी गुप्ता,सुरेंद्र श्रीवास्तव,आशीष कशौधन, असगर अली शाह, हरीश कुमार गुप्ता,गिरीश मिश्रा, वाजिद अली, मसीउद्दीन उर्फ मस्सू, खुर्शीद अहमद, सुहेल अहमद, रक्षाराम यादव, मोबीन अहमद सिद्दीकी, लल्लू मौर्या, राजू मौर्या, मोहम्मद गुलफाम,ताज मोहम्मद,रोहित गुप्ता,विनय कुमार,रिश्रभ श्रीवास्तव,राघवेन्द्र मिश्रा, रोहित गुप्ता,अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने डॉ. सीबी उपाध्याय के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया।