भगौतीगंज चौराहे पर ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
प्रभारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह की उपस्थिति में हुआ नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का व्यापक अभ्यास
बलरामपुर।हवाई हमले एवं युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों को परखने तथा आमजन को नागरिक सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को सायं 06:00 बजे भगौतीगंज चौराहा, बलरामपुर में ब्लैकआउट एवं नागरिक सुरक्षा मॉक-ड्रिल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।मॉक-ड्रिल के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर विभिन्न विभागों द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपसी समन्वय का अभ्यास किया गया।मॉक-ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि किसी भी संभावित हवाई हमले अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थिति में संबंधित विभाग कितनी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य कर सकते हैं तथा नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए किस प्रकार तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।मॉक-ड्रिल के प्रारंभ में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं आपदा मित्रों द्वारा उपस्थित नागरिकों को अभ्यास की जानकारी देते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम पीला संकेत (Yellow Signal) तथा उसके पश्चात लाल संकेत (Red Signal) दिया गया। सायं 06:00 बजे चेतावनी सायरन बजाकर हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई।सायरन बजने के साथ ही ब्लैकआउट की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा निर्धारित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध करने एवं बाहरी प्रकाश को बंद रखने का अभ्यास किया गया। इस दौरान यातायात नियंत्रण एवं नागरिक सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अभ्यास किया गया।ब्लैकआउट के दौरान यह संदेश दिया गया कि हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में घरों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से बाहर दिखाई देने वाली रोशनी को बंद रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि संभावित खतरे को न्यूनतम किया जा सके।मॉक-ड्रिल के अगले चरण में सायरन के पश्चात बम विस्फोट जैसी आवाज के माध्यम से हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति प्रदर्शित की गई।इस दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने, स्थिति का आकलन करने तथा प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास किया गया।जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (District Emergency Response Team–DERT) एवं संबंधित विभागों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा आपातकालीन परिस्थितियों में निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्यवाही का प्रदर्शन किया गया।इसके पश्चात ऑल क्लियर सायरन बजाकर खतरा समाप्त होने का संकेत देने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया।मॉक-ड्रिल के दौरान हवाई हमले के परिणामस्वरूप आग लगने की काल्पनिक स्थिति भी प्रदर्शित की गई।इस दौरान छोटी आग पर नियंत्रण के लिए आपदा मित्रों एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा प्रारंभिक अग्निशमन उपायों का अभ्यास किया गया।वहीं बड़ी आग लगने की स्थिति में अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण प्राप्त करने तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।इस अभ्यास के माध्यम से आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक प्रतिक्रिया, अग्निशमन संसाधनों के उपयोग एवं विभिन्न राहत एजेंसियों के बीच समन्वय के महत्व को प्रदर्शित किया गया।भवन में फंसे लोगों को निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार एवं अस्पताल पहुंचाने का हुआ अभ्यास हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति में भवन के अंदर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्रभावित लोगों की पहचान करने तथा उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं राहत-बचाव दलों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से एम्बुलेंस तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया।गंभीर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं चिकित्सा सेवाओं के बीच समन्वय को परखा जा सके।मॉक-ड्रिल के दौरान उपस्थित प्रभारी जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी निर्धारित भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों के अनुरूप आपातकालीन प्रतिक्रिया संबंधी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।अभ्यास के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपदा अथवा आपातकालीन स्थिति में त्वरित सूचना, समयबद्ध कार्रवाई, संसाधनों का समुचित उपयोग एवं विभागों के बीच प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है।नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों तथा अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता के माध्यम से आपदा के समय सामूहिक प्रयासों एवं जनसहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया गया।ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक। मॉक-ड्रिल के माध्यम से आमजन को हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।नागरिकों को बताया गया कि ब्लैकआउट की स्थिति में घरों एवं प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखें तथा इन्वर्टर, टॉर्च, मोबाइल फ्लैशलाइट एवं अन्य प्रकाश स्रोतों का उपयोग न करें, जिससे बाहर किसी प्रकार की रोशनी दिखाई न दे।साथ ही नागरिकों को अनावश्यक भीड़ एकत्र न करने, शांत रहने, सुरक्षित स्थान पर रहने तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।इस प्रकार के अभ्यास से जहां संबंधित विभागों को अपनी आपातकालीन तैयारियों एवं प्रतिक्रिया व्यवस्था को परखने का अवसर मिलता है, वहीं नागरिकों को भी वास्तविक आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होती है।मॉक-ड्रिल के माध्यम से नागरिक सुरक्षा, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मित्र एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वित राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक,प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा शिव नारायण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सदर अभिषेक सिंह, उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, आपदा मित्र, गणमान्य नागरिकगण, समाजसेवी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।